Crime News Betul: BSNL के स्टोर रूम में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस गिरफ्त में आरोपी

बैतूल। सारनी-पाथाखेड़ा क्षेत्र में बीटीसी ट्रेनिंग सेंटर में बने बीएसएनएल के स्टोर रूम में सेंधमारी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास चोरी का सामान बरामद किया है। सारनी थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए बताया कि संतोष नागले ने पाथाखेड़ा चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 2 फरवरी की रात्रि करीब 10 से 11 बजे बीटीसी ट्रेनिंग सेंटर परिसर में बने बीएसएनएल के स्टोर रूम में अज्ञात लोगों ने स्टोर रूम का ताला तोडक़र चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला पंजीबद्ध कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी।

थाना प्रभारी श्री रत्नाकर हिंगवे ने बताया कि एसपी सिमाला प्रसाद और एएसपी नीरज सोनी के निर्देशन पर चोरों को पकडऩे के लिए टीम गठित की। टीम को चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पकडऩे में सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना के आधार पर चोरी की घटना को लेकर संदेही श्याम ओझा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में श्याम पिता शंभू ओझा (26) निवासी चेतक ब्रिज के पास कस्तुरबा नगर गोविंदापुरा भोपाल हाल ओझाढाना पाथाखेड़ा ने बीएसएनएल के स्टोर रूम में करण पिता राजू ओझा (30) निवासी सरदार पटेल वार्ड आमला निवासी ओझाढाना के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देने की बात कबूल की। आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोरी का सामान आपस में बांट लिया था।

65 हजार रूपये का मशरूका जब्त
थाना प्रभारी श्री ङ्क्षहगवे ने बताया कि दोनों आरोपियों ने बीएसएनएल के स्टोर रूम में रखा यूजी फोन 2, वीसीआर 1, फिल्टर मोडूलेटर 7, कोबिंग नेटवर्किंग किट 1, चैनल मिक्सर 1, वोल्टेज मीटर बाक्स 1, फिलिक्प्स कंपनी का स्टेपलाईजर 1, सीवीबी बाक्स 1, टीवी रिवक्कर स्टेपलाईजर बाक्स 1, इन्डेक्टर बाक्स 11, सीटीवी लाईन एम्पलीफायर बाक्स 3 नग चोरी कर लिए थे। चोरी की घटना के बाद आरोपियों ने सामान को एलएफएस स्कूल के पीछे ओझाढाना में छिपाकर रख दिया था। आरोपियों से पूछताछ के बाद उक्त स्थान से पुलिस ने कुल 65 हजार रूपये का चोरी का सामान बरामद किया है, आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया। इस चोरी की घटना का खुलास करने में सहायक उपनिरीक्षक एसएम हुसैन, प्रधान आरक्षक, रामदास, आरक्षक कमलेश, डब्ल्यूसीएल गार्ड संतोष नागले, ताराचंद्र सूर्यवंशी, अती कुरैशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अज्ञात वाहन ने बाईक को मारी टक्कर, एक की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button