अज्ञात वाहन ने बाईक को मारी टक्कर, एक की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

बैतूल। पाढर क्षेत्र के पीसाजोड़ी जोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाईक को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। दो अन्य युवक घायल हो गए है। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक झिरना निवासी तीन युवक एक ही मोटर साईकिल पर बैठकर जा रहे थे।

शनिवार की रात लगभग 9 बजे अज्ञात वाहन ने पीसोजोड़ी जोड़ के पास बाईक सवार युवको को टक्कर मार दी। हादसे में पवन पिता परसू परते (15) की मौत हो गई। वहीं अजय परते और रूपेश धुर्वे निवासी झिरना घायल हो गए है। घायलों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। रविवार सुबह मृतक का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन चालक द्वारा तेज एवं लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाई और बाईक सवार युवकों को टक्कर मार दी और वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button