Weather News: बैतूल में पड़ रही कड़ाके की ठंड: पचमढ़ी में पारा 2.2 पर पहुँचा

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

Betul AND Pachmarhi Weather News 3 February 2023

बैतूल- उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। बैतूल जिले में भी तापमान तेजी से गिरते जा रहा है। बैतूल में शुक्रवार का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री दर्ज किया गया है। तापमाम में 1.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की है। इधर पचमढ़ी में भी कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। शुक्रवार का न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री दर्ज किया है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत में जबरदस्त बर्फबारी हो रही इसका असर देखने को मिल रहा है। अगले दो-तीन दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेने को मजबूर हो गए हैं। रात के समय कड़ाके की ठंड का एहसास होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button