Betul: डंपर ने बाइक को मारी टक्कर युवक दर्दनाक मौत
बैतूल- डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। प्रभातपट्टन ब्लाक के ग्राम शेरगढ़ से ग्राम सालईढाना जाने वाले मार्ग पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम में ग्राम बोरगांव शेरगढ़ निवासी अजय पिता अर्जुन देशमुख 22 साल बाइक पर सवार होकर ग्राम सालई ढाना से वापस ग्राम शेरगढ़ बोरगांव लौट रहा था। उसके साथ कमलेश ओमकार भी बाइक पर सवार था। मार्ग में पत्थर भरकर जा रहे डंपर के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए अजय की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से अजय बाइक समेत मार्ग पर गिर गया और डंपर के पहिए की चपेट में आने से अजय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कमलेश बाल बाल बच गया। परिजनों ने बताया अजय नागपुर में कैटरिंग का काम करता था। शनिवार को ही वह गांव आया था।



