30 जनवरी को सायरन बजते ही ठहर जाएगा पूरा शहर: जाने सम्पूर्ण जकरी

30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है। बापू की पुण्यतिथि पर मध्यप्रदेश सरकार की ओर से सभी विभागों के प्रमुखों और कलेक्टर्स को आदेश भेजा गया है। इसके मुताबिक इस दिन प्रदेशभर में स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृतियों में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी जाएगी। खास बात ये है कि 30 जनवरी को सुबह 11 बजे जो जहां है, वो वहीं रुककर शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखेगा।
30 जनवरी के लिए कलेक्टरों को दिया गया आदेश
मप्र के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD)ने सभी विभागों के प्रमुखों, जिलों के कलेक्टर्स को आदेश जारी किया है। इस आदेश के मुताबिक 30 जनवरी को सुबह 11.00 बजे प्रदेश में मौन जाएगा। इस दौरान सभी गतिविधियों को रोक दिया जाएगा। दो मिनट का मौन शुरू होने और मौन खत्म होने की सूचना सायरन बजाकर या आर्मी गन से दी जाएगी। 10.59 बजे से 11:00 बजे तक सायरन बजाए जाएंगे। दो मिनट के बाद 11.02 बजे से 11.03 बजे तक दोबारा क्लियर सायरन बजाए जाएंगे।
सिग्नल पर हों तो ठहरकर धारण करें
जीएडी ने अपने आदेश में लिखा है कि जहां सिग्नल उपलब्ध हो वहां सायरन सुनकर सभी व्यक्ति खडे हो जाएं और मौन धारण करें। जिन जगहों पर सिग्नल की कोई व्यवस्था न हो, वहां सुबह 11.00 बजे दो मिनट का मौन रखने के लिए सभी स्थानीय लोगों को पहले से सूचना दी जाएगी।
इस बार आम जनता को सूचना देने पर जोर
जीएडी ने अपने आदेश में यह लिखा है कि पिछले कुछ सालों से कुछ कार्यालयों में दो मिनट का मौन रखा जाता है, लेकिन आम जनता इस मौके पर इस मौन में ध्यान दिए बिना सामान्य रूप से अपने काम में लगी रहती है।
जीएडी ने सभी विभाग प्रमुखों को शहीद दिवस के आयोजन में गंभीरता के साथ मनाने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश भर के सभी स्कूल, कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थाओं, सार्वजनिक उपक्रमों में शहीद दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय एकता के बारे में परिचर्चाएं और हाईब्रिड मोड में भाषण आयोजित किए जाएंगे ।
News source-
https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/there-will-be-two-minutes-mass-silence-on-martyrs-day-at-11-oclock-will-be-able-to-pay-tribute-even-on-signal-130848370.html?ref=inbound_More_News



