Betul: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी 20 लोग घायल: 4 लोगों की हालत गंभीर

बैतूल– सारनी श्री श्री 1008 बाबा मठारदेव के मेला आ रहे श्रद्धालुओं से भरी  ट्रैक्टर  लादी रोड के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 20 लोग घायल हो गए हैं। इसमें से चार की हालत गंभीर है। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर की बताई जा रही है। मारेगांव और ढोकली के श्रद्धालु मेले में आ रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर ट्राली के बीच का गुल्ला निकल गया।

जिसके चलते ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर टीआई रत्नाकर हिंग्वे दल बल के साथ पहुंचे और बिना एंबुलेंस का इंतजार किए पुलिस जीप मोटरसाइकिल और डायल हंड्रेड की मदद से सभी घायलों को मध्य प्रदेश पावर जेनरेटिंग कंपनी के क्षेत्रीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है। टीआई ने बताया ट्रैक्टर ट्राली छिंदवाड़ा जिले की है।

घायलों में 43 वर्षीय सुखवती, अनीता शशि कला, रेनू, सुकेश, रिकेश, करीना, सुनीता, रेवती, मीना, ललिता, रवीना, पूनम, उमा, ग्रिन्सी, बबीता, शंभू, अनीता और पूनम शामिल है। जिनमें 6 बच्चे शामिल है। फिलहाल सभी घायलों का मध्य प्रदेश पावर जेनरेटिंग कंपनी के अस्पताल में इलाज जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button