Betul: साथ मे पैदा हुए, साथ जिए और अब साथ मे हो गई मौत

बैतूल- एक ऐसा संयोग बना जब दो भाई एक साथ( जुड़वा) पैदा हुए तो घर मे खुशियों का माहौल था। 18 वर्ष तक दोनो साथ- साथ जिए और ऐसा समय आया कि दोनों जुड़वा भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों बेटों की मौत से परिजनों को ऐसा सदमा पहुचा है जो ताउम्र नही भूल पाएंगे।
दरअसल केसला थाना क्षेत्र के ग्राम बारदा रैय्यत निवासी दो जुड़वा भाई विजय पिता अशोक अखण्डे 18 वर्ष और अजय अखण्डे 18 वर्ष बाइक से शाहपुर मेला आये थे।वापस गाँव जाते समय बुधवार शाम को सुखी नदी के पुलिया पर कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी है। हादसे में विजय की मौत हो गई है। अजय को उपचार के लिए जिला अस्पताल बैतूल भर्ती किया था। हालत गंभीर होने पर युवक को उपचार के लिए भोपाल लेकर  जा रहा थे। गुरुवार  शाम को रास्ते में युवक मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर को मृतक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button