Betul: सिंचाई करने खेत जाने की बात कहकर घर से निकले युवक का गांव के पास मिला शव: हत्या की आशंका
crime news Betul:-
बैतूल। गंज थाना क्षेत्र के ग्राम खंडारा में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही गंज पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। मृतक का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। युवक की हत्या होने की आशंका भी जताई जा रही है।
गंज थाना प्रभारी एबी मर्सकोले ने बताया कि खंडारा निवासी संदीप पिता शिवकिशोर यादव रविवार की रात लगभग 8 बजे घर से खेत में सिंचाई करने जाने की बात कहकर निकला था। सोमवार सुबह युवक का शव गांव के ही पानी की टंकी के पास पड़ा मिला। युवक का शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी श्री मर्सकोले ने बताया कि युवक के शरीर पर कोई गंभीर चोट के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि युवक की मौत किस कारण से हुई। इधर ग्रामीण और परिजन हत्या की आशंका भी जता रहे है। प्रथम दृष्टया पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि युवक का शराब पीने का आदी था, फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Accident News: हनुमानडोल के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, स्टेट हाईवे पर लगा जाम



