Betul: नागपुर- भोपाल हाईवे पर बारूद से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चालक को आई चोट
बैतूल- नागपुर -भोपाल हाईवे पर बारूद से भरा ट्रक पलटने से हड़कंप मच गया है। हादसे में चालक को चोट आई है। सूचना मिलते ही बेतूल बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया है।
बैतूल बाजार थाना प्रभारी एआर खान ने बताया कि बारूद( कच्चा पावडर जो ब्लास्टिंग के उयोग में आता है) से भरा ट्रक शुक्रवार सुबह लगभग 4:00 बजे मिलानपुर बैतूल के पास मोड़ में अनियंत्रित होकर पलट गया है। हादसे में ट्रक चालक बालचंद को चोट लगी है। पुलिस के मुताबिक ट्रक नागपुर से भावनगर गुजरात जा रहा था। सामने से आ रहे एक ट्रक के लाइट की रोशनी ट्रक चालक के आखों पर आई जिससे चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया और ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया है। एहतियात के तौर पर सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों को मौके पर तैनात किया है।

