Betul Accident: पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर 3 युवक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

Betul Accident: बैतूल- बैतूल और बैतूलबाजार के बीच एक पिकअप ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन युवक घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भर्ती किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बैतूल और बैतूल बाजार मार्ग पर सोमवार शाम को पिकअप ने बाइक सवार उवको को टक्कर मार दी है। हादसे में मलकापुर निवासी अमन वर्मा, सचिन कुमरे और गौरव नाम का युवक घायल हो गया है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

