Betul Today News: लैब टेक्नीशियन का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

Betul hadtal news

बैतूल। समस्त मेडिकल लैब टेक एसोसिएशन का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। 13 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।  मांगे पूरी नहीं हुई तो आगामी दिनों अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी जारी की है।

समस्त मेडिकल लैब टेक एसोसिएशन की मांग है कि मेडिकल लैब ऑफिसर, मेडिकल टेक्नीकल ऑफिसर का नाम परिवर्तन किया जाए। ग्रेड-पे 2800 से 4200 रूपये किया जाए, संविदा लैब टेक्नीशियनों के नियमित पदों की संख्या बढ़ाना एवं पूर्व रिक्त पदों की शीघ्र भर्ती की जाए, लैब में कार्य और लक्ष्य की पुन: समीक्षा पर नई गाइड लाईन निर्धारित की जाए। मध्यप्रदेश में लैब टेक्नीशियनों की भर्ती आउट सोर्स व स्थाई रूप से नहीं करते हुए नियमित पदों पर भर्ती की जाए सहित 13 सूत्रीय मांगों को लेकर एसोसिएशन ने सोमवार को पुराने अस्पताल भवन के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया है। लैब टेक्नीशियनों का कहना है कि सरकार ने मांगे नहीं मानी तो 13 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button