बैतूल: बैलगाड़ी में घुसा बाइक चालक, मौत

बैतूल। तेज रफ्तार से युवक को बाइक चलाना महंगा पड़ गया। तेज रफ्तार बाइक चालक बैलगाड़ी में घुस गया। युवक को गंभीर चोट लगने से मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम जैतपुरा निवासी संदीप पिता जगदीश उईके उम्र 20 वर्ष पंखा और सांईखेड़ा के बीच बाइक सहित युवक बैलगाड़ी में घुस गया। युवक को गंभीर चोट लगने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया था। उपचार के दौरान घायल संदीप की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाई गई जिसके कारण हादसा हुआ है। मृतक का बुधवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया हैं।


