MP Cabinet Meeting : मोहन कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला, कम बारिश वाले 12 जिले के किसानों को आर्थिक सहायता देने पर चर्चा

MP Cabinet Meeting: Major decision taken at the Mohan Cabinet meeting; discussion held on providing financial assistance to farmers in 12 districts that received low rainfall.

MP Cabinet Meeting :  मध्य प्रदेश में मोहन सरकार की कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए हैं। छिंदवाड़ा सागर शिवानी मुरैना जिले से जुड़ी योजनाओं के लिए ₹3378 करोड़ की स्वीकृति को मंजूरी दी गई है।
बैठक में प्रदेश अल्प वर्षा वाले 12 जिलों में किसानों को आर्थिक मापदंडों के आधार पर आर्थिक सहायता दिए जाने पर भी चर्चा हुई है। कम बारिश वाले प्रभावित जिलों में अलीराजपुर, इंदौर, उज्जैन, बैतूल, हरदा, नर्मदा पुरम, रतलाम, झाबुआ, धार ,शाजापुर और पांढुर्णा जिला शामिल है। इन जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। इन जिलों को सूखाग्रस्त घोषित करने और किसानों को सहायता दिए जाने पर विचार विमर्श किया गया। हालांकि अभी जिलों को सूखाग्रस्त घोषित करने पर मुहर नही लगी है। सरकार जल्द ही इस पर फैसला ले सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button