Betul Dussehra News 2026: दशहरे पर होगा रावण और कुंभकरण के विशाल पुतलों का दहन, तैयारियां हुई पूरी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Betul Dussehra News 2026: Giant effigies of Ravana and Kumbhakarna to be burnt on Dussehra; preparations complete, with stringent security arrangements in place.

Betul Dussehra News 2026: 20 अक्टूबर को दशहरा पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर बैतूल में रावण और कुंभकरण के विशाल पुतलों का दहन किया जाएगा। श्री कृष्णा पंजाब सेवा समिति बैतूल द्वारा 69 वा दशहरा महोत्सव मनाया जाएगा। बैतूल कोठी बाजार लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में 55 फ़ीट रावण और 50 फीट कुंभकरण के विशाल पुतलों का दहन किया जाएगा। सोमवार को पुतलों को लाकर खड़ा कर दिया है।

 

समिति के दीपक सलूजा ने बताया की शाम लगभग 6:30 बजे राम- रावण का भीषण युद्ध होगा। इसके बाद रावण और कुंभकरण के प्रतीकात्मक पुतलों का दहन होगा। इस वर्ष कार्यक्रम में डीजे सिस्टम नहीं लगाया गया है। साउंड के लिए सामान्य माइक सिस्टम लगाया गया है। रावण दहन देखने के लिए लगभग 10 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना है। सुरक्षा के दृष्टि से पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। ड्रोन के माध्यम से नजर रखी जाएगी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button