Road Accident Kota Rajasthan : कोटा सड़क हादसे में बैतूल के 5 और भोपाल के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रहे थे श्रद्धालु
Road Accident in Kota, Rajasthan: 5 people from Betul and 3 from Bhopal die in a tragic accident; the victims were pilgrims on their way to visit Khatu Shyam.
Road Accident Kota Rajasthan : राजस्थान के कोटा में दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर कोटा से 35 किमी दूर कराड़िया टोल के पास टैम्पो ट्रैवल( मिनी बस) अनियंत्रित होकर लगभग 20 फीट गहरे नाले में गिर गई। हादसे में 5 बैतूल के और 3 भोपाल निवासी की मौत हो गई। हादसे में 17 लोग घायल है। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया है। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु खाटू श्याम के दर्शन के लिए जा रहे थे इसी दौरान हादसा हो गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोटा हादसे में अरुण पति कमलेश निवासी मुलताई, वैष्णवी पिता यादव राव गावंडे उम्र 25 वर्ष निवासी निरापुर, त्रिशा पिता कृष्णा राव घोड़की उम्र 22 वर्ष निवासी पट्टन, कृष्ण राव पिता बिट्टू घोड़की उम्र 55 वर्ष निवासी पट्टन, ओम सूर्यवंशी पिता राम किशोर उम्र 26 वर्ष निवासी सर्रा मुलताई, अनीता पिता राजकुमार उम्र 50 वर्ष निवासी राजीव नगर भोपाल, सचिन गिरी पिता कमलेश गिरी 27 वर्ष भोपाल और राजूराम निवासी भोपाल की मौत हो गई है। हादसे में 17 लोग घायल है। घायलों को नजदीकी अस्पताल भर्ती किया है।



