Betul District Hospital News : गर्भवती महिला ने मृत बच्ची को दिया जन्म, डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का लगाया आरोप

Betul District Hospital News: Pregnant woman gives birth to a stillborn baby girl; alleges negligence by the doctor.

Betul District Hospital News :  जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात  की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। आमला देवठान निवासी गौतम जौजारे ने बताया कि पत्नी रानी जौजारे उम्र 30 वर्ष को प्रसव के लिए 11 अक्टूबर को जिला अस्पताल  भर्ती किया गया। सोनोग्राफी में में जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ थे। डॉक्टर ने नार्मल डिलेवरी का बताया गया। 13  अक्टूबर को जब डॉक्टर से बात हुई तो सीजर ऑपरेशन करने की बात कही। इसी दौरान ऑपरेशन नहीं किया और 15 अक्टूबर की रात को नार्मल डिलेवरी हुई जिसमें बच्ची को मृत बता दिया। डॉक्टर ने बताया कि बच्ची के पेट मे पानी जाने से मौत हो गई। महिला के परिजनों का आरोप है कि 12 अक्टूबर को डिलेवरी की तारीख दी थी। इसके बावजूद डिलेवरी के लिए देरी की है। जिसके कारण बच्ची की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि समय पर ऑपरेशन होता तो बच्ची की जान बच सकती थी। इस मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन और सिविल सर्जन डॉक्टर जगदीश घोरे से की है।
इनका कहना है……
परिजनों को सीजर ऑपरेशन कराने की बात कही थी। सीजर के लिए परिजन तैयार नही हुये। महिला का प्रसव हुआ और मृत बच्ची पैदा हुई।  परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। कोई दोषी पाया जाता है तो उनके खिलाफ नियमअनुसार कार्रवाई करेंगे।
डॉ जगदीश घोरे सिविल सर्जन जिला अस्पताल बैतूल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button