Betul Crime News : पुराने पंचायत भवन से चोरी की गईं 50 लोहे की प्लेटें बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Betul Crime News: 50 iron plates stolen from the old Panchayat building recovered; two accused arrested.

🔹 ₹95 हजार कीमत की लोहे की प्लेटों की चोरी का खुलासा, सांडिया गांव से दोनों आरोपी गिरफ्तार।
🔹 *ग्राम सांडिया स्थित पुराने पंचायत भवन से चोरी हुई थीं 50 लोहे की प्लेटें।
🔹 *ताप्ती नदी के स्टॉप डेम में पानी रोकने के लिए उपयोग की जाती थीं प्लेटें।* 
🔹 पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर चोरी गईं सभी 50 लोहे की प्लेटें कीं बरामद।
 🔹 अपराध क्रमांक 856/2026, धारा 305(e), 331(4) बीएनएस के तहत कार्रवाई।

Betul Crime News :;मुलताई पुलिस ने ग्राम सांडिया स्थित पुराने पंचायत भवन से चोरी हुईं 50 लोहे की प्लेटों के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपूसे एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी गई लगभग ₹95,000 कीमत की लोहे की प्लेटें बरामद की हैं।
 घटना का विवरण
पुलिस के मुताबिक फरियादी यादोराव पिता भीमराव बरडे, उम्र 53 वर्ष, निवासी ग्राम सांडिया एवं वर्तमान सरपंच ग्राम पंचायत सांडिया ने थाना मुलताई में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम सांडिया के पास ताप्ती नदी पर बने स्टॉप डेम में पानी रोकने के लिए लगभग दो वर्ष पूर्व लोहे की प्लेटें खरीदी गई थीं। बरसात के बाद प्रतिवर्ष इन प्लेटों को निकालकर पुराने पंचायत भवन के एक कमरे में सुरक्षित रखा जाता था।
इस वर्ष भी 50 लोहे की प्लेटें निकालकर पंचायत भवन के कमरे में रखवाई गई थीं। दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को शाम लगभग 5 बजे तक प्लेटें कमरे में रखी हुई थीं, लेकिन दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 11:30 बजे पंचायत सचिव मुकेश मालवीय द्वारा कमरा खोलकर देखने पर प्लेटें गायब मिलीं। पंचायत भवन की खिड़की का पल्ला खुला हुआ था तथा पीछे का दरवाजा भी खुला मिला।
 फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मुलताई में अपराध क्रमांक 856/2026, धारा 305(e), 331(4) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस कार्रवाई एवं आरोपियों की गिरफ्तारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने मुखबिर तंत्र एवं उपलब्ध जानकारी के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर कार्रवाई की।
दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
 पुलिस ने दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को ग्राम सांडिया दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
1. कोमल पिता उत्तम सेलकरी, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम सांडिया, थाना मुलताई।
2. *उत्तम पिता मानिकराव सेलकरी, उम्र 51 वर्ष, निवासी ग्राम सांडिया, गिरफ्तार किया है।
जब्त सामग्री
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी गईं 50 लोहे की प्लेटें, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹95,000 है, बरामद की गई हैं। गिरफ्तार आरोपियों को वैधानिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
 पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास पटेल, उपनिरीक्षक श्रीराम मांडवी, प्रधान आरक्षक दिनेश बर्डे, आरक्षक विवेक चौरे, आरक्षक अरविंद, आरक्षक प्रिंस अहिरवार, आरक्षक सेवाराम, आरक्षक नरेन्द्र एवं महिला आरक्षक आरती पवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button