Betul News : Betul News : सट्टे के अवैध कारोबार पर पुलिस का प्रहार, अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 07 सट्टेबाजों के विरुद्ध कार्रवाई

Betul News: Police crack down on illegal betting operations; action taken against seven bookies following raids at various locations.

Betul News : बैतूल जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा सार्वजनिक स्थानों पर संचालित अवैध सट्टे के कारोबार के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधीक्षक बैतूल  वीरेन्द्र जैन द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमलेश कुमार खरपुसे के मार्गदर्शन में थाना सारनी पुलिस द्वारा सट्टा पर्ची लिखने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
घटना एवं पुलिस कार्रवाई का विवरण
13 अक्टूबर को थाना सारनी पुलिस को अलग-अलग स्थानों पर सट्टा पर्ची लिखे जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा संबंधित स्थानों पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान सट्टा पर्ची लिखने के आरोप में 07 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 4(क) सट्टा एक्ट के तहत पृथक-पृथक प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। पुलिस द्वारा कार्रवाई के दौरान कुल 2,075 रुपये नकद राशि जब्त की गई।
आरोपियों के नाम एवं पते
1. पंजाब उर्फ पंजाबराव पिता साहबराव संतापे, उम्र 55 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 05, मांग मोहल्ला, सारनी, थाना सारनी, जिला बैतूल।
2. आकाश इंगले पिता राजू इंगले, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 05, मांग मोहल्ला, सारनी, थाना सारनी, जिला बैतूल।
3. कैलाश निरापुरे पिता हीरालाल निरापुरे, उम्र 35 वर्ष, निवासी ईंट भट्टा, वार्ड क्रमांक 10, सारनी, थाना सारनी, जिला बैतूल।
4. दीपक मस्कोले पिता श्यामलाल मस्कोले, उम्र 38 वर्ष, निवासी ईंट भट्टा, वार्ड क्रमांक 10, सारनी, थाना सारनी, जिला बैतूल।
5. प्रदीप पिता व्यंकटराव डोंगरे, उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 06, बाजार मोहल्ला, सारनी, थाना सारनी, जिला बैतूल।
6. दुर्गेश पिता उमाकांत लागड़े, उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 23, संत रविदास कॉलोनी, पाथाखेड़ा, थाना सारनी, जिला बैतूल।
7. मनोज पिता केसरी रजने, उम्र 43 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 21, इंद्र नगर, पाथाखेड़ा, थाना सारनी, जिला बैतूल।
 *सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, सहायक उपनिरीक्षक शिवपाल इरपाचे, उपनिरीक्षक सुनील गौर, बी.पी. बुंदेल एवं प्रधान आरक्षक नीलेश मीना की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button