Betul BJP News :बैतूल में अनुसूचित जनजातीय मोर्चा के जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष घोषित
Betul BJP News: District office bearers and Mandal presidents of the Scheduled Tribe Morcha announced in Betul.
Betul BJP News : बैतूल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक बैतूल हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार अनुसूचित जनजाती मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम, संभाग संगठन प्रभारी कांतदेवसिंह, जिला संगठन प्रभारी सूदर्शन गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार की सहमति से अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष टेकाम ने जिला पदाधिकारी एवं 29 मंडल अध्यक्षो की घोषणा की है। शेष एक मंडल अध्यक्ष की घोषणा भी शीघ्र ही कर दी जावेगी।
घोषित जिला पदाधिकारी में राजकुमार इवने ( काजली ) को जिला आईटी प्रभारी , धीरज पांसे ( भैसदेही ) को सह जिला आईटी प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार मंडल अध्यक्षो में बैतूल गंज अंकित प्रधान, खेडीसावलीगढ तूलसीराम धुर्वे, बडोरा पिंटू काकोडिया, बैतूलबाजार शंकर उइके, आठनेर नगर भरत धुर्वे, आमला नगर कैलाश परते, बोरदेही रतन धुर्वे, मोरखा सुरेश उइके, सारनी नगर अनिल गुडडू नर्रे, बगडोना रामसिंग मर्सकोले, मुलताई नगर दिपेश सरियाम, सांईखेडा रमेश सरियाम, दुनावा धर्मेन्द्र उइके, प्रभातपटटन शिवप्रसाद धुर्वे, मासोद अजय उइके, घोडाडोगरी कैलाश वटटी, पाढर चैनसिंग परते, चोपना अरविंद धुर्वे, शाहपुर मूकेश इवने,भौरा महादेव मर्सकोले, चिचोली नगर परसराम गंजाम, चिरापाटला रामविलास धुर्वे, भैसदेही नगर रविकिशोर अखण्डे, झल्लार सुनील उइके, सावलमेंढा सोमदास उइके, भीमपुर मिनांग भुसूमकर, रतनपुर अजोबसिंग चौहान, दामजीपुरा अशोक इवने और हिडली मंडल अध्यक्ष के पद पर शिवप्रसाद कवडे को नियुक्त किया गया है।



