Betul News : सीएमएचओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण, अनुपस्थित मिले कर्मचारी
Betul News: CMHO inspects Community Health Centre; staff found absent.
Betul News : बैतूल प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव शर्मा ने 12 अक्टूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोड़ाडोंगरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी अनपुस्थित मिले तथा उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर नहीं पाये गये। अस्पताल एवं केम्पस में साफ-सफाई नहीं पायी गई, नल के पास गंदगी पायी गई, वार्ड में बिस्तर पर साफ चादर नहीं बिछाये गये, पेड़ के चबूतरे के अंदर उपयोग किये गये परीक्षण किट पड़े पाये गये। डॉ शर्मा ने समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को समय पर उपस्थित रहने के निर्देश, सार्थक एप पर अटेण्डेंस के आधार पर ही वेतन आहरण करने के निर्देश एवं साफ-सफाई रखने के निर्देश दिये।



