MP News : अपनी ही सरकार पर फूट पड़ा शिवराज सिंह चौहान का गुस्सा, बोले अति हो गईं जिसे बर्दास्त नही किया जाएगा

MP News: Shivraj Singh Chouhan’s anger erupts against his own government; says things have gone too far and will not be tolerated.

MP News : एमपी के सीहोर जिले के कोसमी में वन विकास निगम ने एक दर्ज आदिवासियों के मकानों पर बुलडोजर चलकर बर्बाद कर दिया। फसल कुचल दी गई। आदिवासी बेघर हो गए है। कार्रवाई की जानकारी लगते ही रविवार शाम को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मौके पर पहुचे। बुलडोजर का मंजर देख शिवराज बेहद नाराज हो गए। जिनका अपनी ही मोहन सरकार पर गुस्सा फूट पड़ा। यह  शिवराज सिंह चौहान का संसदीय क्षेत्र है।
शिवराज ने कहा कि अन्नाय  और ज़ुल्म की इंतहा हुई है।  सवेरे तक जिन आवासों में बच्चों की किलकारियां गूंजती थी अब यहाँ बच्चों की चीखे गूंज रही है। महिलाएं रो रही है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अधिकारी इतने हृदयहीन और संवेदनहीन हो गए हैं जिन्हें ईश्वर भी माफ नहीं करेगा। शिवराज सिंह चौहान ने तत्काल आदिवासी परिवारों के भोजन और रहने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से हेमंत खंडेलवाल से भी चर्चा कर पूरी कार्यवाही की जानकारी दी है। कृषि मंत्री ने कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भी चर्चा करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button