Pakistan Terrorist Blast : पाकिस्तान में मस्जिद के पास आत्मघाती हमला, 16 लोगों की मौत, 50 से अधिक लोग घायल

Pakistan Terrorist Blast: Suicide attack near a mosque in Pakistan; 16 people killed, over 50 injured.

Pakistan Terrorist Blast :  पाकिस्तान में नमाज के दौरान आत्मघाती हमला हुआ जिसमें 16 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।  50 से अधिक लोग घायल है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भर्ती किया है। मृतकों में आधा दर्जन पुलिसकर्मी भी शामिल है।

जानकारी के अनुसार पाकिस्तान  खैबर पख्तूनाखवा के कोहाट जिले में शुक्रवार को मस्जिद के पास नमाज के दौरान धमाका हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था की मस्जिद के बाहर का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। मस्जिद की दीवार गिरने से कई लोग मलबे में दब गए थे जिन्हें रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती किया गया।

 

बताया जा रहा है की घटना के बाद पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई जिसमें आधा दर्जन आतंकियों को मारे जाने की जानकारी सामने आई है। हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान के एक आतंकी संगठन ने ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button