Betul Crime News : किसानों के खेतों से केबल चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, 09 किलो कॉपर वायर बरामद

Betul Crime News: Accused arrested for stealing cables from farmers' fields; 9 kg of copper wire recovered.

 Betul Crime News :  थाना  मुलताई पुलिस को चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता मिली है। केबल चोरी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक फरियादी प्रहलाद लोखण्डे, निवासी ग्राम सावंगी द्वारा अपने एवं आसपास के किसानों—नितेश सूर्यवंशी, दिवाकर देशमुख, अनुराग सूर्यवंशी, ओमप्रकाश पाल, नामदेव, नारायण बारस्कर एवं हेमराज सोनारे—के कुओं एवं ट्यूबवेल से तांबे की केबल वायर चोरी होने की शिकायत थाना मुलताई में दर्ज कराई गई थी।
 शिकायत पर थाना मुलताई में धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार 9 आरोपियो में से आरोपी वासुदेव आहाके, बिसराम कवडे एवं फैजान से पूछताछ के दौरान वारदात में शामिल तीन अन्य फरार सह-आरोपियों के नाम सामने आए। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर ग्राम माजरी में घेराबंदी कर तीनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद उनके कब्जे से 09 किलोग्राम कॉपर वायर, कीमत लगभग ₹5,400/- बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को 3 सितंबर  को  न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

 गिरफ्तार आरोपी

1. मुन्ना पिता शंकर धुर्वे, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम माजरी, थाना मुलताई, जिला बैतूल।
2. आकाश उर्फ सोहन पिता कमलेश धुर्वे, उम्र 18 वर्ष 05 माह, निवासी ग्राम माजरी, थाना मुलताई, जिला बैतूल।
3. अनिल पिता स्व. रघु कुमरे, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम माजरी, थाना मुलताई, जिला बैतूल।
 बरामद संपत्ति
 09 किलोग्राम कॉपर वायर
अनुमानित कीमत ₹5,400/-

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक विकास पटेल, चौकी प्रभारी प्रभात पट्टन उनि दिनेश कुमरे, चौकी प्रभारी मासोद उनि अमित पवार, प्र.आर. बलराम, प्र.आर. रामकृष्ण सिलारे, प्र.आर. हाकमसिंह, आर. शिवराम, आर. मेहमान एवं आर. कमलेश की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button