Gold-Silver Price 3 September 2026 : आज सोना- चांदी के दाम में फिर आया उछाल, जाने 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड के रेट
Gold-Silver Prices, 3 September 2026: Gold and silver prices have surged again today; check the rate for 10 grams of 24-carat gold.
Gold-Silver Price 3 September 2026 : भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। पिछले तीन दिन तक दामों में गिरावट आने के बाद आज 03 सितंबर 2026 दिन गुरुवार को दिन के सोने- चांदी के दाम में बढ़ोतरी हुई है। (Gold- Silver Price) सोने की कीमत 1 लाख 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 2 लाख प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं।
इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक गुरुवार 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 154260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 141405 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 11570 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 89260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 999 शुद्धता वाली चांदी के दाम 2 लाख 38 हजार 180 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।
इस तरह से पता करें सोने के दाम
सोने चांदी के बढ़ते दामों के कारण बाजार से रौनक गायब हो गई है। सोना चांदी महंगा होने के कारण खरीददारी कम कर रहे है। सोने चांदी ( Sona Chandi bhav) के दाम Indian Billion Jewelers Assocation सोने के दामों की जानकारी मिल पाती है। IBJA द्वारा जारी की कीमतें देशभर में मान्य होती है। अब 22 कैरेट सोने की कीमत की जानकारी 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर जान सकते हैं। एसएमएस के जरिए आपको जानकारी मिल जाएगी।


