MP Heavy Rain Today : एमपी के 13 जिलों में हैवी रैनफॉल का अलर्ट, बाढ़ क्षेत्र का मुख्यमंत्री ने किया दौरा
MP Heavy Rain Today: Heavy rainfall alert in 13 districts of MP, Chief Minister visits flood-affected area
MP Heavy Rain Today : मध्य प्रदेश के कई जिलों में रविवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। मंदाकिनी नदी दूसरे दिन भी उफान पर रही। इधर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र चित्रकूट का दौरा कर राहत सामग्री वितरित की है। मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। बाढ़ में फंसे कई लोगों को हेलीकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू किया गया।इन जिलों में तेज़ बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग भोपाल में रविवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना तेज बारिश होने की संभावना बनी है।
कहीं-कहीं होगी हल्की बारिश
भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा झंझावत और वज्रपात 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। मौसम का पूर्वानुमान (Weather Forecast & Warnings) 31 अगस्त 2026 की प्रातः 8:30 तक है।



