Betul Road Accident : बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत खेड़ीसावलीगढ़ मोहड़ी ढाना के पास तेज रफ़्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए है।
खेड़ीसावलीगढ़ चौकी प्रभारी राकेश सरियाम ने बताया कि हादसा रविवार दोपहर को लगभग 1:30 बजे हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और डायल 112 की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है।
घायल चिचढाना निवासी होना बताया है। हालांकि अभी घायल बेहोश है जिसके कारण घायलों के नाम का पता नही चला है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।