Betul Rain News : भादो मास की शुरूआत, बैतूल में सावन में बरसा साढ़े 5 इंच पानी
Betul Rain News: Onset of the month of Bhado; Betul received 5.5 inches of rainfall during Sawan.
Betul Rain News : बैतूल सावन मास की समाप्ति हो गई है। शनिवार से भादो मास की शुरूआत हो गई। अब जिलेवासियों को भादो में अच्छी बारिश होने की उम्मीद लगी है। सावन मास में पूरे महीने केवल रिमझिम बारिश होते रही। तेज बारिश नहीं होने से चिंता बढ़ गई है।30 जुलाई से शुरू हुए सावन मास का 28 अगस्त को समापन हो गया। बैतूल में पूरे महीने में 144.0 मिमी यानी 5.76 इंच बारिश हुई है। सावन मास के पहले दिन तेज बारिश हुई थी तो जिलेवासियों को लग रहा था कि तेज बारिश होगी लेकिन झमाझम बारिश नहीं हो सकी। अभी भी नदी, तालाब खाली पड़े है। शनिवार को भादो की शुरूआत हुई अब इस महीने में लोगों को बारिश की उम्मीद लगी हुई है।
अब तक जिले में कुल 598.2 मिमी यानी लगभग 24 इंच बारिश हुई है। जबकि औसत बारिश का कोटा पूरा होने के लिए 44 इंच की दरकार है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष बारिश कम हुई है। पिछले वर्ष 749 मिमी यानी लगभग 30 इंच तक बारिश हो चुकी थी।
बैतूल जिले में बारिश की स्थिति
बैतूल – 18.84इंच
घोड़ाडोंगर – 30.74इंच
चिचोली – 31.77इंच
शाहपुर – 24.31इंच
मुलताई – 24.39इंच
प्रभात पट्टन – 21.45इंच
आमला – 20.04इंच
भैंसदेही – 22.64इंच
आठनेर – 14.16इंच
भीमपुर – 28.08इंच
जिला औसत – 23.56इंच



