Betul Crime News :  कोतवाली बैतूल पुलिस ने सूने मकान में चोरी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, बाइक चोरी के आरोपी भी पकड़ाए

Betul Crime News: Betul Kotwali police arrested two accused for committing theft in an unoccupied house; suspects involved in motorcycle theft were also apprehended.

Betul Crime News :  जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों, चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अज्ञात आरोपियों की पतारसी कर उनकी गिरफ्तारी एवं चोरी गए माल की बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल  वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में कोतवाली बैतूल पुलिस द्वारा सूने मकान में चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
 घटना का विवरण
14 अगस्त  2026 को फरियादी अलकेश पिता चौबा यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी प्रकृति परिसर सोनाघाटी, बैतूल द्वारा थाना कोतवाली बैतूल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह 21 अगस्त 2026 को कार्य से मुलताई गया था। 23 अगस्त 2026 को सुबह करीब 11 बजे वापस घर पहुंचने पर घर के सामने के दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर गोदरेज का दरवाजा एवं लॉकर खुला हुआ था।
लॉकर में रखे चांदी की अंगूठी, सोने का मंगलसूत्र, छोटा हार (कंटा), सोने की अंगूठी, सात पत्ती मंगलसूत्र, 15 लीटर सरसों तेल की कुप्पी तथा नगदी 80,000 रुपये अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली बैतूल मे  धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
 पुलिस की कार्यवाही
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल  कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी बैतूल सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक देवकरण डेहरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तकनीकी संसाधनों एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध आरोपियों की पतारसी की गई।
पुलिस टीम द्वारा संदेही उमेश उर्फ मिर्ची पिता नानु विश्वकर्मा, उम्र 35 वर्ष, निवासी बाजार मोहल्ला सारणी, हाल ग्राम धौल, थाना कोतवाली तथा अनुराग पिता हरी पंडोले, उम्र 24 वर्ष, निवासी भीम नगर बोडखी आमला, हाल विरेन्द्र उपराले के किराये के मकान, सोनाहिल कॉलोनी, चक्कर रोड बैतूल को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा उक्त चोरी की घटना करना स्वीकार किया गया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
 गिरफ्तार आरोपी
1. उमेश उर्फ मिर्ची पिता नानु विश्वकर्मा, उम्र 35 वर्ष, निवासी बाजार मोहल्ला सारणी, हाल ग्राम धौल।
2. अनुराग पिता हरी पंडोले, उम्र 24 वर्ष, निवासी भीम नगर बोडखी आमला, हाल विरेन्द्र उपराले के किराये का मकान, सोनाहिल कॉलोनी, चक्कर रोड बैतूल।
जप्त सामग्री
– एक क्रीम कलर की 15 लीटर तेल की कुप्पी
– नगदी 2,000 रुपये
– आरोपी का वीवो कंपनी का मोबाइल फोन
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, निरीक्षक आबिद अंसारी फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट, उप निरीक्षक रामस्वरूप रघुवंशी, प्रधान आरक्षक 369 शिवकुमार, प्रधान आरक्षक 64 तरुण पटेल, प्रधान आरक्षक 430 चंद्रपाल सरयाम, आरक्षक 56 नितिन चौहान एवं आरक्षक 83 अनिल बेलवंशी की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
 पुलिस की अपील
बैतूल पुलिस आमजन से अपील करती है कि घर को लंबे समय के लिए सूना छोड़ते समय आसपास के विश्वसनीय पड़ोसियों को इसकी जानकारी दें तथा घर की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें। घर के मुख्य दरवाजे एवं अन्य प्रवेश स्थानों पर मजबूत ताले लगाएं तथा संभव हो तो सीसीटीवी कैमरे एवं सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें।
किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर सूचना दें। नागरिकों की सतर्कता और पुलिस को समय पर सूचना मिलने से चोरी एवं नकबजनी जैसी घटनाओं की रोकथाम में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है।
बस स्टैंड से चोरी हुई Yamaha R-15 का आमला पुलिस ने किया खुलासा
दो आरोपी गिरफ्तार, ₹90 हजार कीमत की चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद
बैतूल पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से वाहन चोरी का मामला सुलझा
 थाना आमला पुलिस द्वारा वाहन चोरी के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गई Yamaha R-15 मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण
22 जुलाई 2026 को फरियादी प्रथम सोनकुसरे, निवासी बस स्टैंड आमला द्वारा अपनी Yamaha R-15 मोटरसाइकिल क्रमांक MP48NA5871, ग्रे कलर, को घर के सामने बस स्टैंड आमला में खड़ा किया गया था। 26 जुलाई 2026 की सुबह मोटरसाइकिल मौके पर नहीं मिली। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना आमला में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
सीसीटीवी एवं तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
थाना आमला पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का परीक्षण करने के साथ ही तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कुणाल उर्फ लक्की एवं शक्ति के रूप में हुई।
लउक्त दोनों आरोपी थाना कोतवाली, जिला सिवनी के एक अन्य अपराध में गिरफ्तार किए गए थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा थाना आमला क्षेत्र से उक्त मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर थाना आमला पुलिस द्वारा चोरी गई Yamaha R-15 मोटरसाइकिल क्रमांक MP48NA5871, ग्रे कलर, बरामद की गई। दोनों आरोपियों को दिनांक 22.08.2026 को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
1. कुणाल उर्फ लक्की पिता हरिशंकर गौतम, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम जाटाछापर, जिला छिंदवाड़ा।
2. शक्ति पिता रंजीत कनौजिया, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम भौकई, जिला छिंदवाड़ा।
जप्त मशरूका
– Yamaha R-15 मोटरसाइकिल क्रमांक MP48NA5871, ग्रे कलर
– अनुमानित कीमत : ₹90,000/-
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
निरीक्षक मुकेश ठाकुर,
उनि. बलराम यादव,
प्रआर. 50 संजय बैन,
प्रआर. 292 बसंत उईके,
आर. 541 आदेश कवरेती,
आर. 318 रोहित कुशवाह।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button