Betul News : दानापुर एक्सप्रेस में सफर कर रही गर्भवती महिला की मौत, सफर के दौरान बिगड़ी अचानक तबीयत

Betul News: Pregnant woman dies while traveling on Danapur Express; her condition suddenly deteriorated during the journey.

फ़ाइल फ़ोटो

Betul News : बैतूल सिंकदराबाद से दानापुर एक्सप्रेस में सफर कर रही एक गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ गई। जब तक उसे अस्पताल लाया जाता उसकी मौत हो गई। महिला के शव को बैतूल रेलवे स्टेशन पर उतारा गया। जीआरपी बैतूल के मुताबिक रिंकी देवी यादव (30) निवासी बिहार दानापुर एक्सप्रेस में सफर कर रही थी। इस दौरान महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। महिला चार महीने की गर्भवती भी थी। तबीयत बिगडऩे पर उसे तत्काल बैतूल रेलवे स्टेशन उतारा गया। अस्पताल पहुंचने के पहले ही महिला की मौत हो गई।

 

बताया जा रहा है कि महिला पहले से भी बीमार चल रही थी और सफर के दौरान उसकी तबीयत और बिगड़ गई। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। जीआरपी मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण सामने आएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button