Ujjain Mahakal Temple : उज्जैन महाकाल मंदिर परिसर में नागेश्वर के दर्शन के दौरान भगदड़, 1 दर्जन श्रद्धालु घायल

Ujjain Mahakal Temple: Stampede during darshan of Nageshwar within the temple complex; a dozen devotees injured.

Ujjain Mahakal Temple :, मध्य प्रदेश के उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में आज सावन सोमवार और नागपंचमी को लेकर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ गई। दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में भगदड़ मच गई जिससे 13 लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भर्ती किया गया।

जानकारी के मुताबिक महाकालेश्वर मंदिर में नागेश्वर भगवान के दर्शन के लिए करीब 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी थी इसी दौरान करंट फैलने की अफवाह से श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि सोमवार को अब तक महाकालेश्वर मंदिर में 5 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे है। गनीमत है कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है। भगदड़ में घायल किसी भी श्रद्धालु की हालत गंभीर नहीं है। अब स्थिति पूरी तरह से सामान्य है और श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button