MP News : ऑटो चालक के घर मिले करोड़ों रुपए, 5 घंटे तक चली गिनती

MP News: Crores of rupees found at auto-rickshaw driver's house; counting lasted 5 hours.

MP News : एमपी के सागर जिले में एक ऑटो चालक के यहां 3 करोड रुपए की राशि मिलने से हड़कंप मच गया। पैसों की गिनती के लिए मशीन बुलाई गई लगभग 5 घंटे तक गिनती होते रही।
 पुलिस के मुताबिक गोपालगंज थाना क्षेत्र के तिली टिगड्डा निवासी  सौरभ अहिरवार के घर पुलिस पिस्टल के बारे में पूछताछ करने के लिए पहुंची थी। सौरभ ने सोशल मीडिया पर पिस्तौल लहराते हुए अपनी तस्वीर डाली थी।इसी की  पुलिस जांच करने पहुंची। जांच के दौरान पुलिस को अलमारी में रूपों से भरा बैग मिला। पुलिस बैग में नोट की गड्डियां देख भौचक रह गई।
 सूचना मिलते ही राजस्व विभाग के अधिकारी और आयकर विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। सौरभ ऑटो चलाने का काम करता है। रुपयों की गिनती के लिए मशीन मंगाई गई। करीब 5 घंटे तक पैसों की गिनती चली जिसमें 3 करोड रुपए पाए गए। हालांकि सौरभ ने बताया कि यह पैसे उनके नहीं है यह पैसे रमेश अहिरवार भोपाल जो कि पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर है। यह राशि जिन्होंने रखने के लिए दिए थे।  फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button