VI MP 5G Service : उज्जैन सहित मध्य प्रदेश के 9 स्थानों पर शुरू हुई वोडाफोन आइडिया की 5G सेवा
VI MP 5G Service: Vodafone Idea's 5G service launched at 9 locations in Madhya Pradesh, including Ujjain.
VI MP 5G Service : भारत की तीसरी सबसे बड़ी दूर संचार कंपनी वोडाफोन- आइडिया द्वारा मध्य प्रदेश में तेजी से 5G सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में वोडाफोन आइडिया में 9 स्थानों पर 5G सेवा की शुरुआत की है। जानकारी के मुताबिक वोडाफोन- आइडिया(VI) महाकाल की नगरी उज्जैन, ओंकारेश्वर, देपालपुर, महेश्वर, बाघ धार, हातोद, बेटमा, खजुराहो, सिहोरे और कोठरी कलां में 5G सेवा लाइव कर दी है। इन क्षेत्रों में वोडाफोन आइडिया उपभोक्ताओं को तेज इंटरनेट स्पीड का फायदा मिलने लग गया है।
इन शहरों में पहले से शुरू है 5G सेवा
आपको देखनी है कि वोडाफोन आइडिया की इंदौर, भोपाल, ग्वालियर ,जबलपुर, सागर सतना में पहले से ही 5G सेवा की शुरुआत कर दी थी। उम्मीद है की जल्द ही अन्य जिलों में भी 5जी की शुरुआत जाएगी।


