Betul Republic Day : स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल संपन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मार्च पास्ट सहित मिनिट-टू-मिनिट कार्यक्रम का किया गया पूर्वाभ्यास

Betul Republic Day: Final rehearsal for the Republic Day celebrations concluded; a minute-by-minute run-through—including cultural performances and the march past—was conducted.

Betul Republic Day :  बैतूल  15 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के तहत आज गुरुवार को पुलिस ग्राउंड, बैतूल में फाइनल रिहर्सल आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन की उपस्थिति में आयोजित रिहर्सल में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान होने वाले मिनिट-टू-मिनिट कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास किया गया।

फाइनल रिहर्सल के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं नृत्य प्रस्तुतियों का अभ्यास किया गया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति की भावना के साथ अपनी प्रस्तुतियों का पूर्वाभ्यास किया। साथ ही पुलिस विभाग एवं एनसीसी कैडेट्स के संयुक्त दलों द्वारा मार्च पास्ट का भी अभ्यास किया गया।
रिहर्सल के दौरान समारोह की विभिन्न व्यवस्थाओं, कार्यक्रमों के क्रम, मार्च पास्ट एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का बारीकी से अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने कार्यक्रम को गरिमापूर्ण, व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमलेश खरपूसे, एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह, सीएमओ  नवनीत पांडे सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button