Betul News : जिस भी सीएमएचओ ने गड़बड़ी की उसकी बैतूल से रवानगी हुई है : हेमंत खंडेलवाल
Betul News: Whichever CMHO was involved in irregularities has been transferred out of Betul: Hemant Khandelwal.
Betul News : भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हमेशा सख्त रहे है। सीएमएचओ को भी पहले ही अल्टीमेटम दिया था कि भ्रष्टाचार बिल्कुल बर्दास्त नही किया जायेगा। इसके बावजूद सीएमएचओ गड़बड़ी कर बैठे। हाल ही में सीएमएचओ डॉ मनोज हुरमाडे पर 250 के स्थान पर 450 कर्मी दर्शाकर भुगतान करने का गंभीर आरोप है। ऐसे में सीएमएचओ बैतूल से रवानगी तय मानी जा रही है। इस मामले के सामने आने के बाद हेमंत खंडेलवाल नाराज बताए जा रहे है।उल्लेखनीय है कि बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बने थे उस समय बैतूल के कई डॉक्टरों से मुलाकात की थी। इसी समय सीएमएचओ डॉ हुरमाडे भी नये- नये आये थे। डॉक्टरों से विशेष मुलाकात के दौरान हेमंत खंडेलवाल ने दो टूक शब्दों में कहा था कि इसके पहले कुछ सीएमएचओ बैतूल आए थे जिनकी गड़बड़ी और लगातार शिकायत मिलने पर जिले से उनकी रवानगी की है। डॉक्टर से मुलाकात के दौरान ही श्री खंडेलवाल ने सीएमएचओ को साफ संदेश दिया था कि गड़बड़ी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके बावजूद डॉ हुरमाडे पर गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगे है। सूत्र बताते है कि जल्द ही सीएमएचओ की बैतूल से रवानगी होने वाली है। यह मामला मीडिया में भी खूब चर्चा का विषय बना है। श्री खंडेलवाल नही चाहते है कि जिन अधिकारियों पर दाग लगे है वह बैतूल में पदस्थ रहे। बताया जा रहा है कि श्री खंडेलवाल दतिया चुनाव में व्यस्त थे। अब इस मामले में जल्द एक्शन ले सकते है।

