Betul News : मरीज के परिजनों को ठहरने मिलने लगी विश्रामालय की सुविधा, जाने कितना लगेगा चार्ज
Betul News: Patient's relatives can now avail rest house facilities; find out the charges.
Betul News : ज़िला अस्पताल परिसर में मरीज के साथ आने वाले परिजनों को ठहरने के लिए विश्रामालय की सुविधा मिलने लगी है। कुछ राशि देकर मरीज के परिजन आराम से ठहर सकते है।जिला अस्पताल परिसर बैतूल में 30 बिस्तरीय विश्रामालय बनाया गया है। गत दिनों इसका शुभारंभ तो हुआ था। लेकिन स्टॉप की व्यवस्था नही होने के कारण ताला लगा था। भाजपा प्रदेश एवं बैतूल विधायक अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि विश्रामालय को खोलकर इसकी सुविधा मरीज के परिजनों को दी जाए। विधायक के निर्देश पर सिविल सर्जन डॉ. जगदीश घोरे ने तत्काल व्यवस्था बनाई और तीन कर्मचारियों को तैनात किया है। अब मरीजों के परिजन यह आराम से ठहर सकते है।
यह रहेगी व्यवस्था और चार्ज
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज के साथ आने वाले परीजो को विश्रामालय में ठहरने की व्यवस्था की है। यहाँ परिजनों को बेड ,गद्दा कंबल व्यवस्था रहेगी। शौचालय, स्नान की भी व्यवस्था बनाई गई है। इसके लिए प्रति व्यक्ति 50 रुपये दिन के हिसाब से चार्ज देना होगा। भोजन की व्यवस्था नही है। केवल अस्पताल में भर्ती मरीज को पूर्व से मिल रही भोजन की व्यवस्था निशुल्क मिलेगी। कई बार मरीज के साथ तीन चार लोग आ जाते है और गाँव दूर होने और आने जाने का कोई साधन नही होने पर लोग परेशान होते थे। ऐसे लोगो के लिए यहां ठहरने की व्यवस्था बनाई है।
Tags
Betul District Hospital Betul Health News Betul Hemant Khandelwal News Betul Hospital Betul Latest News Betul Madhya Pradesh Betul news BJP State President and Betul MLA Hemant Khandelwal district hospital betul Hospital News Madhya Pradesh News MP news अस्पताल विश्रामालय अस्पताल सुविधा जनसुविधा जिला अस्पताल बैतूल बैतूल न्यूज़ बैतूल समाचार बैतूल स्वास्थ्य समाचार मरीजों के परिजन मरीजों के लिए सुविधा विश्रामालय स्वास्थ्य सुविधा स्वास्थ्य सेवाएं



