Dog Attack : 4 वर्षीय मासूम बच्ची पर 7 आवारा कुत्तों के झुंड ने किया हमला, हालात गंभीर, देखिये वीडियो

Dog Attack: Pack of 7 stray dogs attacks 4-year-old girl; condition critical – watch video.

Dog Attack :  महाराष्ट्र के पुणे में हृदय विदारक घटना सामने आई है। आवारा कुत्तों के झुंड ने 4 वर्षीय मासूम बच्ची पर हमला कर दिया है। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे उपचार के लिए अस्पताल भर्ती किया है। घटना पुणे जिले के पिपरी चिचवाड़ा की बताई जा रही है।
 जानकारी के मुताबिक गिरधर मिश्रा की 4 वर्षीय बेटी फूल तोड़ने के लिए घर से बाहर निकली थी तभी आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची के रोने की आवाज आई तो आसपास के लोग लाठी लेकर दौड़े और कुत्तों के झुंड को भगाया। बच्ची को सिर में 80 टांके आये है और शरीर के अन्य हिस्से में भी गंभीर चोटे आई है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना भले ही पुणे में घटी हो लेकिन इस घटना से सबको सबक लेनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button