Betul News : युवक को मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने और आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने वाले आरोपी पत्नी, ससुर, साला एवं सास को किया गिरफ्तार
Betul News: Wife, father-in-law, brother-in-law and mother-in-law, accused of mentally and physically torturing a young man and forcing him to commit suicide, were arrested.
Betul News : युवक को मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने और आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने आरोपी पत्नी, ससुर, साला एवं सास को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के पर्यवेक्षण में थाना बोरदेही पुलिस की प्रभावी कार्रवाई की है।
थाना बोरदेही ने धारा 194 बीएनएसएस की जांच के दौरान मृतक रघुनाथ यादव (उम्र 34 वर्ष), निवासी ग्राम मालेगांव के परिजनों के कथन एवं उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण किया गया। जांच में यह तथ्य सामने आया कि मृतक की पत्नी कौशल यदुवंशी, ससुर अर्जुन यदुवंशी, साला गुलाब यदुवंशी तथा सास रेखा यदुवंशी द्वारा उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। जांच में यह भी पाया गया कि 27 मार्च 2026 की रात्रि को घरेलू विवाद के दौरान मृतक के साथ मारपीट की गई थी, जिससे वह अत्यंत मानसिक तनाव में था।
मृतक द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में भी स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया कि वह पत्नी, ससुर, साला एवं सास द्वारा लगातार मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है तथा अपनी मृत्यु के लिए इन्हें जिम्मेदार ठहरा रहा है।
मर्ग जांच में प्राप्त साक्ष्यों, गवाहों के कथनों एवं सुसाइड नोट के आधार पर थाना बोरदेही में धारा 108, 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए 23 जुलाई 2026 को चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी
1.कौशल यदुवंशी (पत्नी)
2.अर्जुन यदुवंशी (ससुर)
3.गुलाब यदुवंशी (साला)
4.रेखा यदुवंशी (सास)
पुलिस अधीक्षक की अपील
पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने नागरिकों से अपील की है कि पारिवारिक विवादों का समाधान आपसी संवाद एवं कानूनी माध्यमों से करें। किसी भी व्यक्ति को मानसिक या शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना गंभीर अपराध है। यदि किसी व्यक्ति के साथ घरेलू हिंसा, मानसिक उत्पीड़न या किसी प्रकार का दबाव बनाया जा रहा हो तो इसकी सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाने अथवा डायल 112 पर दें। समय पर दी गई सूचना किसी की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।



