Betul Road Accident : बैतूल- नागपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली की हुई भिड़ंत

Betul Road Accident: Horrific road accident on the Betul-Nagpur Highway; truck and tractor-trolley collide.

Betul Road Accident : बैतूल: शुक्रवार को बैतूल- नागपुर फोरलेन सपना जलाशय के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक टमाटर से भरा ट्रक नागपुर से भोपाल की ओर जा रहा था। सापना जलाशय के पास ट्रक ने पीछे से गिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी।  हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहन टकराने के बाद पलट गए है। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं।

फोरलेन पर गिट्टी बिखर गई जिससे आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी। सूचना मिलती ही बैतूल बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और NHI के कर्मचारियों के साथ मिलकर क्रेन की सहायता से रास्ते से वहनों को हटाया गया और गिट्टी साफ की। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button