MP Datia News : सभा को संबोधित करते हुए भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, बोले एक-एक घर के सामने शीश नवाऊँगा, सीएम भाजपा प्रदेशाध्यक्ष थे मौजूद, देखिए वीडियो
MP Datia News: Narottam Mishra became emotional while addressing the gathering, said he would bow before each house, CM and BJP state president were present, watch the video.
MP Datia News : दतिया उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया। एक सभा आयोजित हुई सभा को संबोधित करते समय भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी कहते है भाजपा में फूट है। देखिए हम सब एक साथ खड़े है। पार्टी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को जिताने के लिए दतिया के एक -एक घर जाकर शीश नवाऊँगा। इस मंच पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद थे।
दतिया को विकास की बुलंदियों पर ले जाएंगे: हेमंत खंडेलवाल

सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि दतिया को विकास की बुलंदियों पर ले जाएंगे। इस उपचुनाव में आशुतोष तिवारी को नरोत्तम मिश्रा के आशीर्वाद से भारी बहुमत से जिताएंगे। यह देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश में भी मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के नेतृत्व में तेजी से विकास का पहिया घूम रहा है। दतिया के विकास में भी कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।



