Mobile Recharge Plans Hiked : मोबाइल रिचार्ज प्लान जल्द होंगे महंगे, जाने कितनी बढ़ेगी कीमत
Mobile Recharge Plans Hiked: Mobile recharge plans set to become costlier soon; find out how much the prices will rise.
Mobile Recharge Plans Hiked : देश के करोड़ों मोबाइल उपभोक्ताओं को जल्द ही एक और महंगाई का झटका लग सकता है। टेलीकॉम कंपनियां अगले तीन से चार महीनों के भीतर अपने मोबाइल रिचार्ज प्लान की कीमतों में 12 से 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर सकती हैं। यदि ऐसा होता है तो प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों तरह के ग्राहकों को अधिक रकम खर्च करनी पड़ेगी।
ब्रोकरेज फर्म सेंट्रम इंस्टीट्यूशनल रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टेलीकॉम बाजार में अब कुछ ही बड़ी कंपनियां सक्रिय हैं। प्रतिस्पर्धा कम होने और 4जी व 5जी सेवाओं की बढ़ती मांग के कारण कंपनियों के लिए टैरिफ बढ़ाना पहले की तुलना में अधिक आसान हो गया है।
जाने किस कंपनी ने कितने जोड़े नए उपभोक्ता
रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में रिलायंस जियो लगभग 70 लाख नए ग्राहक जोड़ सकती है, जबकि भारती एयरटेल के साथ करीब 50 लाख नए उपभोक्ता जुड़ने की संभावना है। दूसरी ओर, वोडाफोन आइडिया की ग्राहक वृद्धि सीमित रहने का अनुमान है और कंपनी के केवल करीब 2 लाख नए ग्राहक जुड़ सकते हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि टैरिफ बढ़ोतरी लागू होती है तो टेलीकॉम कंपनियों की आय में सुधार होगा, लेकिन इसका सीधा असर मोबाइल उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा।

