MP News : एमपी में इंदौर सहित 6 शहरों में दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बसें, AC की भी रहेगी सुविधा
MP News: Electric buses to run in 6 cities across MP, including Indore; AC facility also available.
MP News : मध्य प्रदेश के कुछ बड़े शहरों में जलते ही इलेक्ट्रिक बसें दौड़ते नजर आएगी। इसके लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। इलेक्ट्रिक बसों के लिए रूट भी तय हो चुके हैं। जानकारी के मुताबिक पहले फेस में जल्द ही इंदौर, भोपाल, जबलपुर पीएम ई- बसें चलने वाली है। दूसरे फेस में ग्वालियर ,सागर और उज्जैन जिले में बसों की शुरुआत की जाएगी। खास बात यह है कि यह बसे में Ac की सुविधा मिलनेवाली है।
कम लगेगा किराया, लोगों मिलेगी राहत
इन बसों में सफर करने वाले यात्रियों को कम किराया देना पड़ेगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इन बसों का 5 किलोमीटर सफर के लिए मात्र ₹7 देने होंगे। यात्रियों को किराया से राहत मिल सकती है।
हालांकि किराया में बदलाव किया जा सकता है।
जल्द ही डिपो किये जायेंगे तैयार
जानकारी के मुताबिक बसों के संचालक को लेकर जल्द ही डिपो तैयार होंगे। जानकारी मिली है कि इंदौर में नायता मुंडला और चंदन नगर, भोपाल में बैरागढ़ और कस्तूरबा नगर में डिपो बनेंगे।



