Betul Congress News : कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय डागा राम मंदिर और एमपी में जमीन घोटालें को लेकर भाजपा पर जमकर बरसे, बोले बैतूल के भी जमीन घोटाले का करेंगे खुलासा
Betul Congress News: Congress District President Nilay Daga lashed out at the BJP over the Ram Mandir issue and land scams in Madhya Pradesh, stating that he would also expose a land scam in Betul.
Betul Congress News : बैतूल में गुरुवार को कांग्रेस की तरफ से पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के बैतूल जिला अध्यक्ष निलय डागा ने घोटालों को लेकर भाजपा पर जमकर हल्ला बोला। पत्रकार वार्ता में निलय डागा ने कहा कि पिछले एक हफ्ते 10 दिन में दो बड़े घोटाले इस देश के अंदर देखें है। एक बड़ा घोटाला राम मंदिर के चंदे का लगभग 5000 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। घोटाले से इस देश के 80% हिंदुओं की आस्था भगवान राम में है उसे मंदिर पर जो चढ़वा इस देश की जनता ने चढ़ाया उसका घोटाला हो गया। मंदिर से चांदी की ईंट गायब है। सोना गायब है। निलय डागा ने कहा राम मंदिर के निर्माण के लिए उन्होंने बैतूल विधानसभा से हर घर से 1 रुपये जमाकर 11लाख 43 हजार रुपये जमा किये थे और राम मंदिर निर्माण में राशि दी गई । घोटाले से बैतूल वालों को भी ठेस पहुंची है। राम मंदिर घोटाले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।एमपी में जमीन घोटाला
श्री डागा ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस प्रदेश का राजा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जमीन घोटाला किया है। सीएम ने अपने परिवार के नाम पर जमीन खरीदना गई। करोड़ो की जमीन औने पौने दाम में अपने परिवार के लोगों के नाम पर कराई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोला कि कोई एक ट्रस्ट है उसे ट्रस्ट का नाम भी थोड़े दिन में बाहर आ जाएगा 500 करोड़ की जमीन ₹1 में उसे ट्रस्ट को ट्रांसफर की गई है। 253 एकड़ जमीन हाईवे से लगी हुई उज्जैन में और सिहस्थ के आसपास के क्षेत्र के एरिया की जमीन मोहन यादव और उसके परिवार के लोग ने खरीदी है। यह बहुत बड़ा जमीन घोटाला है। मध्य प्रदेश में घोटाले Ufff सरकार चल रही है। प्रदेश में सिहस्थ के नाम पर जमीन घोटाला कर दिया है। निलय डागा ने कहा कि बैतूल में भी हुए जमीन घोटाले को जल्दी सामने लाएंगे।



