MP Monsoon Update : एक पखवाड़े से एक जगह अटका मानसून आगे बढ़ा, जाने आज का ताजा अपडेट
MP Monsoon Update: Monsoon, stuck at one place for a fortnight, moves forward, know today's latest update
MP Monsoon Update 2026 : करीब एक पखवाड़े से छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर स्थिर मानसून अब आगे बढ़ गया है। सोमवार को मानसून ने छत्तीसगढ़ में दस्तक दे दी है। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण मानसून को आगे बढ़ाने में मदद मिली है। अगले कुछ दिनों में मानसून छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में सक्रिय हो जाएगा।- Betul News : पीएम आवास में प्रगति लाने की सख्त हिदायत,लापरवारी पर भैंसदेही एवं प्रभातपट्टन के ब्लॉक समन्वयकों की सेवा समाप्ति के निर्देश
25 जून के बाद एमपी में होगी एन्ट्री
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आगामी 25 जून के बाद मध्य प्रदेश में भी मानसून दस्तक दे सकता है। अगले दो-तीन दिन मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज गर्मी पड़ेगी। दक्षिण पश्चिम मानसून के मंडला- बालाघाट जिले के रास्ते मध्य प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना है।
इन जिलों में कही कही बारिश की संभावना
अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश में भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुरकला, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, मैहर, पांढुर्णा, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला में प्री- मानसून की कही-कही बारिश होने की संभावना बनी है।


