Betul Crime News : बोरदेही रेलवे स्टेशन हुई हत्या मामला में नाबालिग सहित तीन आरोपी तेलंगाना से गिरफ्तार
Betul Crime News: Three accused, including a minor, arrested from Telangana in connection with the murder at Bordehi railway station.

Betul Crime News: बैतूल जिले के जीआरपी आमला पुलिस ने बोरदेही रेलवे स्टेशन पर हुई युवक की हत्या के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक कुल सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है।
यह हुई थी पूरी वारदात
पुलिस के अनुसार 1 जून 2026 को बोरदेही रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। जांच में मृतक की पहचान छिंदवाड़ा जिले के परतला निवासी अली खान के रूप में हुई। विवेचना के दौरान पता चला कि ट्रेन क्रमांक 19344 में यात्रा के दौरान अली खान का पारासिया स्टेशन पर सागर नामक युवक से विवाद हुआ था। इसके बाद बोरेदेही स्टेशन पर सागर और उसके साथियों ने अली खान को ट्रेन से उतारकर सामूहिक रूप से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।
चार आरोपियों पहले ही भेज चुके जेल
घटनास्थल निरीक्षण, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान, वैज्ञानिक साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इससे पहले पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
अब साइबर सेल और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों कमलेश उर्फ बाबा रामदेव (21), अंकुश कोरई (22) तथा 17 वर्षीय विधि विरुद्ध बालक को तेलंगाना के डिंडीगुल क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए लकड़ी के डंडे भी बरामद किए गए हैं।
एक आरोपी अभी भी फरार
गिरफ्तार आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार मामले का मुख्य आरोपी सागर अभी फरार है, जिसकी तलाश लगातार जारी है।जीआरपी आमला पुलिस ने हत्या जैसे गंभीर मामले के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी को बड़ी सफलता माना है।
आरोपियों को गिरफ्तार करने में इनकी रही भूमिका
आरोपियों को गिरफ्तार करने में उप निरी प्रमोद पाटील, सउनि सुरेश दाते, प्रआर 268 दिलीप रघुवंशी, प्रआर 113 रविश यादव, प्रआर 124 मनोज नागले, आर. 277 दिलीप नरवरे, आर. 355 संदीप जगदेव,, आर 613 नरेन्द्र माहौर आर 335 गजानंद अडकने, आर 571 कमलेश कौशल आर 330 पवन यादव, आर 102 सनोज धुर्वे, आर 97 खुशरु नरें, सायबर सेल प्रआर 495 अमित सक्सेना आर 557 संतोष पटेल, कंट्रोल रुम प्रआर 157 देवेन्द्र सिंह प्रआर 192 मनोज कुमार यादव की सराहनीय भूमिका रही।



