Betul Crime News : लाठियों से पीटकर युवक की कर दी हत्या, उपचार के दौरान युवक ने तोड़ा दम, पुलिस जांच में जुटी

Betul Crime News: A young man was beaten to death with sticks. He died during treatment; police are investigating.

Betul Crime News :  बैतूल के झल्लार थाना क्षेत्र ग्राम उती में एक युवक की लाठियों से पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मारपीट के बाद युवक को गंभीर हालात में उपचार के लिए भर्ती किया गया था। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 5 जून की रात को गोलू पिता बिसराम कास्दे 19 वर्ष की अज्ञात कारणों से राजकुमार और उसके साथियों ने मिलकर लाठियों से पीटकर हत्या कर दी। घटना रात 11.30 बजे की बताई जा रही है। युवक को गंभीर हालात में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां से परिजन इलाज के लिए परिजन नागपुर लेकर गए। इसके बाद परिजनों ने नागपुर से फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।

रविवार को मृतक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रथम दृष्टियां यह जानकारी सामने आ रही है कि कुछ युवक किसी अन्य युवक के साथ मारपीट करने की योजना बनाए थे, लेकिन गलती से गोलू के साथ मारपीट हो गई। पुलिस प्रत्येक पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस हत्या के मामले में परिजनों के बयान दर्ज कर जांच की जाएंगी। जांच के बाद ही हत्या का सहीं कारण सामने आएंगा। पुलिस ने मृग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button