Betul Honeytrap News : हनीट्रैप में फंसाकर 75 हजार रूपए ठगे, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Betul Honeytrap News: Three accused arrested for cheating a man of Rs 75,000 after trapping him in a honeytrap.

Betul Honeytrap News :  बैतूल जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से फेसबुक की फर्जी आईडी बनाकर हनीट्रैप में फंसाकर 75 हजार रूपए की ठगी मामले का पुलिस ने पर्दाफांस किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों का गिरफ्तार किया है। शाहपुर पुलिस के मुताबिक कोहकाढाना निवासी राजेश उईके ने 23 मई को थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई थी। 
अज्ञात लोगों ने हनीट्रैप में फंसाकर अज्ञात लोगों ने बंैक खाते से 75 हजार रूपए निकाल लिए। पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तो पता चला कि आश्वती भलावी नाम की फेसबुक आईडी से फ्रेंड रिकवेस्ट आई थी।
इसमें दोनों के बीच बातचीत बढऩे लगी। 2 मई को फेसबुक महिला ने फरियादी को मिलने भौंरा बुलाया वहां कुछ लोग पहले से मौजूद थे। उन लोगों ने फरियादी को महिला के भाई और परिचित होने की बात कहीं और बातचीत करते हुए डराया-धमकाया गया। आरोपियों ने चैट डिलीट करने के बहाने मोबाईल फोन छीन लिया और पेटीएम तथा फोनपे के माध्यम से बैंक खाते से 75 हजार रूपए अन्य खातों में ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकि साक्ष्य और मुखबीर की सूचना पर ग्राम दुधावानी हाल इंदौर निवासी पंकज खातरकर गुना निवासी मोनू रजत और इंदौर निवासी यश सोलंकी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। जब आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल किया।
आरोपियों के खिलाफ धारा 318 (4), 3 (5) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। इस मामले में और आरोपी फरार चल रहे है पुलिस जिनकी तलाश कर रही है। इस कार्रवाई में एसपी वीरेन्द्र जैन के मार्गदर्शन में एसडीओपी राजेश तिवारी, शाहपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमरे, उपनिरीक्षक नीरज खरे, एएसआई भरत सिंह नाथ, आरक्षक धीरज काले, सलमान शाह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button