Betul News : डांस के दौरान हुई कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, विवाह समारोह में चाकूबाजी, दो युवक गंभीर घायल

Betul News: An argument during a dance turned violent, stabbing took place at a wedding ceremony, leaving two youths seriously injured.

Betul News : बैतूल: जिले के साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़ी में शुक्रवार को एक विवाह समारोह में चाकूबाजी हो गई। घटना में दो युवक घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है।

थाना प्रभारी भैयालाल उइके ने बताया कि विवाह समारोह में डांस करने के दौरान कुछ युवकों के बीच धक्का मुक्की हो गई। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद में गुड़ी निवास अर्जुन और अलकेश दो युवकों ने अरुण धुर्वे निवासी राजोला आठनेर और गुड़ी निवासी अंकित पर चाकू से हमला कर दिया। चाकूबाजी में दो युवकों को गंभीर चोट लगी है। घायलों का जिला अस्पताल में उपचाकर जारी है। पुलिस ने चाकूबाजी करने वाले युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button