Betul News : कंगना को ‘नाचने वाली’ कहने वाले सुखदेव पांसे अब मुख्यमंत्री को सिखा रहे मर्यादा का पाठ

Betul News: Sukhdev Panse, who called Kangana a 'dancer', is now teaching the Chief Minister a lesson in decorum.

Betul News : बैतूल। राजनीति में बयानबाजी का स्तर लगातार गिरता जा रहा है, लेकिन हैरानी तब होती है जब खुद विवादित टिप्पणियां करने वाले नेता दूसरों को मर्यादा का पाठ पढ़ाने लगते हैं। कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे इन दिनों मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की एक टिप्पणी को लेकर उन्हें मर्यादा और शालीनता का ज्ञान दे रहे हैं, जबकि उनका अपना राजनीतिक इतिहास भी विवादित बयानों से भरा रहा है।
कुछ वर्ष पहले अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत पर टिप्पणी करते हुए सुखदेव पांसे ने उन्हें सार्वजनिक मंच से “नाचने वाली” कह दिया था। उस बयान की व्यापक आलोचना हुई थी और इसे महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बताया गया था। राजनीतिक विरोध के नाम पर एक महिला कलाकार के लिए इस तरह की भाषा का प्रयोग पांसे की सोच और राजनीतिक संस्कृति पर सवाल खड़े करता है।
अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को लेकर की गई टिप्पणी पर पांसे ने सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्ति जताते हुए मर्यादा की नसीहत दी है। लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि क्या सार्वजनिक जीवन में मर्यादा का पाठ वही व्यक्ति पढ़ा सकता है, जिसने स्वयं अतीत में महिलाओं के प्रति अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया हो?
राजनीति में विरोध और आलोचना लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन नैतिकता और मर्यादा की कसौटी पर सबसे पहले खुद को खरा साबित करना पड़ता है। जनता के बीच अब यह चर्चा है कि जो नेता खुद अपनी जुबान पर नियंत्रण नहीं रख पाए, वे दूसरों को शालीनता का प्रमाणपत्र कैसे बांट सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button