MP Rain Red Alert : एमपी के 4 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, जाने आगामी 4 जून तक का मौसम पूर्व अनुमान

MP Rain Red Alert: Rain red alert in 4 districts of MP, know the weather forecast till June 4

Oplus_131072

MP Rain Red Alert : प्री मानसून की बारिश से एमपी तरबतर हो रहा है। तेज बारिश के साथ साथ ओलावृष्टि भी हो रही है। अगले 24 घंटे के दौरान खंडवा, झाबुआ, रतलाम, छिंदवाड़ा में  बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में ओलावृष्टि, झंझावत और वज्रपात, झोंकेदार हवाएं 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाए चलेगा।

सिहोर, बैतूल, अलीराजपुर, उज्जैन, शाजापुर, अनुपपुर, डिंडोरी, सिवनी, मंडला, बालाघाट ,राजगढ़, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, भोपाल, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खरगौन, बड़वानी, धार, इंदौर, देवास, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पांढुर्णा में झंझावत और वज्रपात, झोंकेदार हवाएं 40-50 किमी/घंटा रफ़्तार से  (Weather Forecast & Warnings) तेज हवाएं चल सकती है।
 1 जून से 2 जून तक
धार, खरगोन, बुरहानपुर, बैतूल, हरदा, खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी 60-70 किमी/घंटा हवाएं व भारी वर्षा होने की संभावना है।
2 जून से 3 जून तक
खंडवा, इंदौर, देवास, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, अनूपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी मध्यम से भारी बारिश और तेज रफ्तार से हवाए चलने की संभवना है।
3 जून से 4 जून तक
खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, खंडवा, रतलाम, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पांढुर्णा में 50-60 किमी/घंटा हवाएं चलेगी और बारिश होगी।
4 जून तक की स्थिति
रतलाम, आगर, मंदसौर, नीमच
गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, अशोकनगर, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिले में 30-40 किमी/घंटा हवाएं बारिश होने की संभावना है।
बैतूल में प्री-मानसून की बौछार ने मौसम को किया ठंडा, 4 डिग्री गिरा तापमान, जिला मुख्यालय पर गरज-चमक के साथ बारिश
बैतूल में नौतपा की तेज गर्मी के बीच प्री-मानसून की बारिश ने जिलेवासियों को बड़ी राहत दी है। जिले के कई हिस्सों में शनिवार और रविवार को गरज-चमक के साथ हुई बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया और गर्मी का असर काफी हद तक कम हो गया। जिला मुख्यालय पर रविवार तड़के लगभग 5.30 बजे अचानक मौसम बदला और तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई, जो करीब 10 से 15 मिनट तक जारी रही। इस बारिश से जहां सड़कों पर हल्की नमी और ठंडक फैल गई, वहीं लोगों को भी भीषण गर्मी से राहत मिली। इसी तरह झल्लार क्षेत्र में भी सुबह 4 से 5 बजे के बीच बारिश दर्ज की गई, जिससे कुछ स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी बन गई। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलीं, जिससे मौसम और सुहाना हो गया।
न्यूनतम तापमान में आई 4 डिग्री की गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार यह प्री-मानसून की सक्रियता है, जिसमें मौसम तेजी से बदलता है और अचानक बारिश हो जाती है। विभाग ने अगले 24 घंटों में भी बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद धीरे-धीरे मानसून की औपचारिक आमद होने की उम्मीद है। बारिश का सीधा असर तापमान पर भी देखा गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान में लगभग 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी और यह 37.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
वहीं रविवार को न्यूनतम तापमान में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। शनिवार का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री था, जो रविवार को घटकर लगभग 22 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, यानी करीब 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दिन और रात दोनों समय तापमान में कमी आने से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी इस तरह की प्री-मानसून गतिविधियां जारी रह सकती हैं, जिससे मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button