Betul Road Accident : सड़क हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

Betul Road Accident: 2 people died tragically in a road accident, 3 seriously injured

Betul Road Accident :  बैतूल जिले के शाहपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे-46 पर शुक्रवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसा शाहपुर और बरेठा चौराहा के बीच चंडी माता मंदिर के पास हुआ।
जानकारी के अनुसार, भोपाल से बैतूल की ओर जा रही एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक सवार थे। रात करीब 10 बजे उनकी बाइक की सामने से आ रही एक चार पहिया वाहन से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार अश्विन उईके निवासी जुन्नारदेव और अक्षय कुमार निवासी रोहतास, बिहार की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में बाइक पर पीछे बैठा आयुष भारती गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं चार पहिया वाहन में सवार दो अन्य लोग भी घायल बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर पहुंचाया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया था। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button